Aaj Ka Rashifal : आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा खास, देखें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj 02 April 2025 Ka Rashifal : आज, 2 अप्रैल चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्र राशि की ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर आज के दिन कुछ राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिल सकता है। धन ...

Aaj 02 April 2025 Ka Rashifal : आज, 2 अप्रैल चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्र राशि की ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर आज के दिन कुछ राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिल सकता है। धन लाभ होने की अच्छी संभावनाएं दिखाई पड़ रही हैं।

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेष
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारी तो बढ़ेंगी, लेकिन आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको बेवजह के बातों में पड़ने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ अच्छा समय बितेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। किसी नए काम में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा, तो आप घर में रहकर ही निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप घूमने फिरने जाने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से समस्याएं बढ़ेंगी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

मिथुन
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको लापरवाही नहीं करनी है। आप जीवनसाथी के लिए किसी ने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क
आज आपको कामकाज में कुछ चुनौतियां रहने से आपका मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है। अपने कामों को आप सूझबूझ दिखाकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर की जरूरत के कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में कोई समस्या रहने से आप परेशान रहेंगे। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। करियर में आप कुछ नयी ऊंचाइयों को छू सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको पारिवारिक रिश्तो में सामंजस्य से बनाए रखना होगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी बात को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

तुला
आज का दिन मजबूती से भरा रहने वाला है। आप कोई निवेश सोच समझकर करें, तो अच्छा रहेगा। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को हल्के में नहीं लेना है। आपका कोई मित्र इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान के बारे में बता सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई कदम उठाएंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी दूसरे के मामले में आपको बेवजह बोलने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसे अपनी मीठी वाणी से संभालने की कोशिश करेंगे।

धनु
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको यदि कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो उसका भी समाधान आपको मिल सकता है। आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो गड़बड़ी हो सकती है।

मकर
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति के कुछ नए अवसर मिलेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी बातों पर बातचीत करेंगे, जिससे आप एक दूसरे की समस्याओं पर भी काम करेंगे। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स को करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

कुंभ
आज आपको नौकरी में कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने परिजन से किसी लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा,जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।

मीन
आज का दिन आपके लिए अपनी आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके काम समय से पूरा न होने के कारण चिंता बनी रहेगी। आप अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में ना पड़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है।

About the Author