Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन, देखें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 29 मार्च यानी शनि अमावस्या का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातक व्यापार में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातक स्वास्थ्य में ...

Aaj Ka Rashifal: आज 29 मार्च यानी शनि अमावस्या का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातक व्यापार में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातक स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। बेकार के काम में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएंगे। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ

आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

मिथुन

आज आपका दिन ठीक-ठाक आज कोई रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक काम का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना काम का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

तुला

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में आज आपको मुक्ति मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए सहयोगी मिलेंगे। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साथी अपने मन की दबी बात आप से बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

धनु

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद विवाद हो सकता है। आप जिस काम के लिए प्रयासरत हैं आज आपका काम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान हो सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

कुंभ

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा काम आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे। काम विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा है मतभेद दूर होगा।

About the Author