Aaj Ka Rashifal 28 March 2025: आज कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए अपनी राशि का पूरा ब्यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 28 मार्च का दिन कुछ राशियों के लिए बेहतर हो सकता है। वहीं कुछ जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहने वाला है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, ...

Aaj Ka Rashifal: आज 28 मार्च का दिन कुछ राशियों के लिए बेहतर हो सकता है। वहीं कुछ जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहने वाला है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष

आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है, आध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ाए। आज मनचाहा उपहार पिता के द्वारा आपको मिल सकता है, पैतृक संपत्ति में भी हिस्सा मिल सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय को लेकर दिन अच्छा रहेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। संध्या के समय स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें।

वृषभ

आज का दिन जातक का सामान्य रहने वाला है। आज प्रातः काल किसी करीबी दोस्त के साथ विवाद हो सकता है, इससे मन खराब रहेगा। व्यापार-व्यवसाय को लेकर दिन सामान्य रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। सीने में दर्द या कोई इंफेक्शन से परेशान हो सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन

आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में नए सौदे हाथ आएंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। करियर को लेकर आज का दिन अच्छा है। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। नए दोस्त बनेंगे, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

कर्क

आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। प्रातः काल की कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जातक का आज आत्मविश्वास बढ़ा चढ़ा रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आज सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा, आंखों में दर्द व सिर दर्द की शिकायत रह सकती है।

सिंह

आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। आज पड़ोसी के साथ वाद विवाद हो सकता है, सतर्क रहें। कोई निकट का व्यक्ति आज जातक को धोखा दे सकता है। सलाह दी जाती है कि कोई भी कागज पर सिग्नेचर करने के पहले अच्छी तरह से जांच परख कर लें। आज जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, पुरानी कोई गंभीर बीमारी उभरकर आ सकती है।

कन्या

आज का दिन जातक का सामान्य रहेगा, जातक का झुकाव आध्यात्म की तरफ बढ़ेगा। धार्मिक स्थल पर समय व्यतीत कर सकते हैं, आज मन में अनेक विचार आ सकते हैं। पिता से पूर्ण सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।। धन आवश्यकता अनुसार ही खर्च करें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

आज का दिन जातक का शुभ रहने वाला है, मन में सकारात्मक विचारों के आने से प्रसन्नता रहेगी। आज आप किसी पुराने मित्र से बात करके खुद को खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी, परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर भ्रमण कर सकते हैं। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। संध्या के समय बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन जातक का अनुकूल रहने वाला है। प्रातः काल ही आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपना अधिकतर समय जीवन स्तर में सुधार करने वाली चीजों पर व्यतीत करेंगे। करीबी दोस्त के साथ समय बिता सकते हैं। जो जातक बेरोजगार है, उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जातक का दिन आज सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, घर की साफ-साफ पर ध्यान अधिक रहेगा।

धनु

आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। प्रातः काल ही किसी निकट के रिश्तेदार के साथ वाद विवाद हो सकता है, इसके कारण मन दुखी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी आकस्मिक हानि हो सकती है, सतर्क रहें। जो जातक बेरोजगार हैं उन्हें और धैर्य रखने की जरूरत है।

मकर

आज का दिन जातक का झुकाव अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर नोक-झोंक हो सकती है। आज अत्यधिक खर्च होने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

कुंभ

आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार स्थल पर किसी पुराने किए हुए कार्य से आज लाभ प्राप्त हो सकता है। बेरोजगार जातक के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन

आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है, आज जातक खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में नई योजनाओं काम कर सकते हैं, विदेश से भी धन प्राप्त हो सकता है। करियर को लेकर भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आंखों में जलन, सीने में इंफेक्शन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सतर्क रहें।

About the Author