ग्रामीणों ने कहा कि आज वो सांकेतिक तौर पर विरोध प्रदर्शन करके सरकार को चेताना चाहते है कि अगर सरकार ने खत्म किये गए शिक्षकों के पदों को बहाल नहीं किया तो आने वाले दिनों में आन्दोलन किया जाएगा. आपको बता दे कि रेवाड़ी जिले का गुर्जर घटाल गाँव हरियाणा राजस्थान बोर्डर पर स्थित है. जिस स्कूल में करीबन ढाई सौ बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है.
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में शिक्षकों की पहले ही कमी थी और अब सरकार ने अंगेजी , हिंदी और गणित के अध्यपकों के पद खत्म कर दिए है. जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. पूर्व सरपंच मंजू भरत तोंगड़ ने सरकार के इस तानाशाही फैसले को ग्रामीण आंचल के बच्चों पर कुठाराघात बताया है। उन्होंने संविधान में निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार संवैधानिक अधिकारों का हनन करने पर उतारू हो रही है।
अगर सरकार इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन से नहीं मानती है तो भविष्य में इसका रूप उग्र हो सकता है , सरकार की मंशा सरकारी स्कूलों को देर सवेरे बंद करने की नजर आ रही है । अगर ऐसा हुआ तो पूरा इलाका सड़क पर होगा ।
इस मौके भरत सिंह तोंगड़, रामफूल पूर्व सरपंच, सरदार सिंह, रामपाल, घमंडी, मूलचंद, राजेश, ताराचंद, खुशीराम चौकीदार, बाबूलाल, सतवीर, समय सिंह, बदलूराम सेवाराम, रमेश, राजाराम, मोनू, धर्मपाल, कंवर सिंह, जगबीर, लालचंद, राजेश, हीरालाल, चरण सिंह, गीता देवी, बाला देवी, रेखा देवी , माया , सरोज , संतोष , ज्योति , लाजवंती, बाला, गीता आशा, मंजू ,मीरा, राधा आदि मौजूद रहे।








