Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले में नेशनल हाईवे-44 पर कर्ण लेक के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुरुग्राम से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक एसी बस तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक बस के अंदर बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा क्रेन की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं और सभी की हालत स्थिर है।








