Rewari AIIMS Update: माजरा में MBBS की 50 सीटें मंजूर, DC ने क्लासरूम और हॉस्टल समेत जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Rewari AIIMS Update: डीसी अभिषेक मीणा ने जिला में गांव माजरा भालखी में निर्माणाधीन एम्स के संबंध में अधिकारियों के साथ बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में समीक्षा बैठक की। डीसी ने आगामी शैक्षणिक सत्र में एम्स में MBBS की ...

Rewari AIIMS Update: डीसी अभिषेक मीणा ने जिला में गांव माजरा भालखी में निर्माणाधीन एम्स के संबंध में अधिकारियों के साथ बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में समीक्षा बैठक की। डीसी ने आगामी शैक्षणिक सत्र में एम्स में MBBS की कक्षाएं संचालित होने से पहले भवन, क्लासरूम और हॉस्टल समेत जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र- 2026-2027 के लिए जिला के गांव माजरा भालखी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) में MBBS की 50 सीटों को मंजूरी दी गई है। इन MBBS विद्यार्थियों के लिए एम्स में सुव्यवस्थित भवन, क्लासरूम, हॉस्टल और फर्नीचर सहित जरूरी व्यवस्थाएं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा समय रहते पूरी होना सुनिश्चित कर लिया जाए। इसके साथ-साथ एम्स परिसर में सडक़ निर्माण, पानी की सप्लार्ई और बिजली की आपूर्ति आदि का कार्य भी संबंधित विभाग के अधिकारी शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले पूरा होना सुनिश्चित करें।
डीसी ने बताया कि एम्स निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य से जुड़ी सभी एजेंसी एवं विभाग अपना कार्य  गुणवत्ता के साथ तेज गति से पूरा करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। डीसी ने नेशनल हाईवे से एम्स की ओर जाने वाले रास्ते तथा ट्रैफिक आवागमन के लिए आरओबी के निर्माण कार्य को लेकर जल्द कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।

Rewari News: Installation of the idol of Mother Anjani and Hanuman Ji on the sixth death anniversary of the late Pandit Yogendra Paliwal.
Rewari News: स्व. पंडित योगेंद्र पालीवाल की छठी पुण्यतिथि पर माता अंजनी-हनुमान जी की मूर्ति स्थापना

Rewari Cyber Fraud: ₹14.45 lakh fraud under the guise of stock market investment; 2 more arrested.
Rewari Cyber Fraud: शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर ₹14.45 लाख की ठगी, 2 और गिरफ्तार
About the Author