Majra AIIMS Rewari: 50 MBBS सीटों को मंजूरी, जल्द शुरू होगी OPD

Majra AIIMS Rewari: बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा माजरा स्थित एम्स के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 50 MBBS सीटों पर दाखिले की मंजूरी मिलने पर विशेष उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई। विधायक ...

Majra AIIMS Rewari: बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा माजरा स्थित एम्स के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 50 MBBS सीटों पर दाखिले की मंजूरी मिलने पर विशेष उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने सोमवार को रेवाड़ी स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए लड्डू बाटकर खुशी का इजहार किया।
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं।
वर्तमान सरकार अंत्योदय की भावना से पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर संकल्पित है। आज हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। पात्र लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विधायक ने कहा कि जिला रेवाड़ी और बावल विधानसभा क्षेत्र में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से चारों ओर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से माजरा में एम्स में तेजी से निर्माण कार्य हो रहा है और 50 MBBS सीटों को मंजूरी मिली है। आने वाले समय में जल्द ही ओपीडी शुरू होने से रेवाड़ी और आसपास के जिलों के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष जीतू, चेयरमैन माजरा सरपंच नरेश यादव नरू, जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव, प्रदीप ठेकेदार, एम्स समिति के प्रधान जगदीश, दिलबाग सिंह और जीवनराम गर्ग आदि मौजूद रहे।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author