Share Market Fraud: रेवाड़ी मे 3.66 लाख की साइबर ठगी का मामला, दो और आरोपी गिरफ्तार

Share Market Fraud:  पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी  हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशानिर्देशन में कार्य करते हुए साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2024 में शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर लगभग 3.66 लाख रुपये की साइबर ठगी करने ...

Share Market Fraud:  पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी  हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशानिर्देशन में कार्य करते हुए साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2024 में शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर लगभग 3.66 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला हिसार के गांव बूढ़ा खेड़ा गांव निवासी विष्णु व अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की 28 नवम्बर 2024 को न्यू हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी शिवेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह ऑनलाइन शेयरों का व्यापार करता है। उसके दोस्त ने उसे बताया था कि उसने शेयरों में व्यापार करने के लिए एक ग्रुप देखा है। गु्रप के जरिए शेयरों की खरीद व बिक्री के लिए अच्छा लाभ व मार्गदर्शन दिया जाता है। उसके दोस्त ने उसे ग्रुप में शामिल करा दिया। व्हाट्स एप पर उसे श्रुति अग्रवाल नाम बताने वाली महिला ने उसे एक लिंक भेजकर एप डाउनलोड करा दिया।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

उसने एप के जरिए शेयर ट्रेडिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने आईपीओ के लिए पांच बार आवेदन किया। उसे बताया गया कि आईपीओ में उसे 15 हजार शेयर मिले हैं। उसकी ओर से बताई गई आईपीओ की रकम उसने जमा करा दी। इसके बाद एप पर उसके खाते में 280 प्रतिशत मुनाफा दिखाया गया। अगले दिन उसे शेयर बेचने के लिए कहा गया। उसने एप के जरिए शेयर बेच दिए, लेकिन पैसा निकालने पर उसे कमीशन जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

साइबर ठगों ने उसे 3 लाख 66 हजार 400/- रुपये की चपत लगा दी। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला हिसार के गांव बूढ़ा खेड़ा गांव निवासी रविशंकर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी रविशंकर के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। जो इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त दो और आरोपी जिला हिसार के गांव बूढ़ा खेड़ा गांव निवासी विष्णु व अर्जुन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

दोनों आरोपियों ने रविशंकर का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author