Rewari Dengue Alert: रेवाड़ी में डेंगू के सबसे ज्यादा 191 मरीज, पूरे हरियाणा में नंबर-1

Rewari Dengue Alert: हरियाणा मे लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है अकेले रेवाड़ी जिले में डेंगू का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि आंकड़ा 191 पहुंच गया है। बुधवार को सरकारी और प्राइवेट लैब में 19 ...

Rewari Dengue Alert: हरियाणा मे लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है अकेले रेवाड़ी जिले में डेंगू का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि आंकड़ा 191 पहुंच गया है। बुधवार को सरकारी और प्राइवेट लैब में 19 सैंपल जांचे गए, जिनमें 3 नए मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 191 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि सितंबर माह में यह आंकड़ा 200 के पार पहुंच जाएगा।

लगातार बढ़ते केसों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस साल मलेरिया के भी 14 केस सामने आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि डेंगू से पीड़ित 120 मरीज केवल ओपीडी में उपचार लेकर ठीक हो चुके हैं। सोर्स रिडक्शन अभियान के दौरान घरों में कूलर, फ्रीज की ट्रे और होदियों में मच्छर के लार्वा मिलने पर रोजाना 30–35 लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

अब तक जिले में 3170 सैंपल की जांच की जा चुकी है, जिनमें हर 16वां मरीज डेंगू से पीड़ित पाया गया। मौजूदा समय में रेवाड़ी शहर , सीएचसी गुरावड़ा , सीएचसी मीरपुर , सीएचसी बावल, सीएचसी खोल और सीएचसी नाहड़ सहित डेंगू मरीज 191 दर्ज हो चुके हैं।

Source: dainik bhaskar

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author