Rewari: पहले चरण मे बावल तक हो  रैपिड मेट्रो (RRTC) का निर्माण , केंद्रीय मंत्री ने दिए निर्देश

Rewari : केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन व योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने आज यानि गुरुवार को PWD Rest House में दो अलग-अलग सत्रों में गुरुग्राम से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं, स्वच्छता व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा ...

Rewari : केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन व योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने आज यानि गुरुवार को PWD Rest House में दो अलग-अलग सत्रों में गुरुग्राम से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं, स्वच्छता व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने नमो भारत कॉरिडोर के तहत दिल्ली के सराय काले खां से एसएनबी वाया गुरुग्राम आरआरटीएस परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली। एनसीआरटीसी के एमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के पहले चरण में धारूहेड़ा तक का प्रस्ताव विचाराधीन है। जिस पर राव इंद्रजीत सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि धारूहेड़ा से आगे रेवाड़ी जिला का बावल भी बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। ऐसे में इस परियोजना को बावल तक जोड़ा जाना चाहिए।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इससे संबंधित प्रक्रिया को संबंधित विभाग और वे स्वयं भी केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक बनने वाले रोड, एसपीआर, नए बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल, खेल इंफ्रा को बढ़ावा देने से संबंधित कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। डीसी अजय कुमार ने केंद्रीय राज्य मंत्री को लंबित परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author