Rewari: पालतु पशु सड़कों पर छोड़े तो होगी कार्रवाई – स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

Rewari: स्वास्थ्य मंत्री ने परिवार पहचान पत्र के संबंध में अधिकारियों को सही से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि पीपीपी के लिए प्रशासन की ओर से विशेष कैंप लगाकर लोगों की शिकायतों व ...

Rewari: स्वास्थ्य मंत्री ने परिवार पहचान पत्र के संबंध में अधिकारियों को सही से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि पीपीपी के लिए प्रशासन की ओर से विशेष कैंप लगाकर लोगों की शिकायतों व समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जा रहा है। उक्त कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं को तय समय सीमा में देना सुनिश्चित करें।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

शहर के नाई वाली फ्लाईओवर के पास रामपुरा रोड पर होने वाले अतिक्रमण का समाधान करने के भी निर्देश दिए गए तथा चौक का सौंदर्यकरण करने को भी कहा गया। उन्होंने सड़कों पर लग रही रेहड़ियों को निर्धारित किए गए स्थान पर लगवाने के आदेश जिला नगर आयुक्त को दिए। वहीं मसानी बैराज को लेकर हुई समीक्षा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनस्वास्थ्य व सिंचाई विभाग मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें ताकि मसानी बैराज में साफ पानी आए और बैराज में एसटीपी का गंदा पानी न जाए।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने सड़कों पर घूम रहे गौ वंश को लेकर संबंधित अधिकारियों को उन्हें गौशाला पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई गौ वंश पालतु है और उसे सड़कों पर खुला छोड़ा गया है तो संबंधित पशु पालक को चेताया जाए और यदि फिर भी उक्त पशु पालक नहीं मानता है तो नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author