Rewari Civil Hospital से नवजात शिशु के अपहरण का प्रयास, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Rewari Civil Hospital: चौकी गोकल गेट पुलिस ने सिविल अस्पताल रेवाड़ी से नवजात शिशु के अपहरण का प्रयास करने के मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता ने बताया की गांव चीताडूंगरा निवासी एक महिला ने अपनी ...

Rewari Civil Hospital: चौकी गोकल गेट पुलिस ने सिविल अस्पताल रेवाड़ी से नवजात शिशु के अपहरण का प्रयास करने के मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता ने बताया की गांव चीताडूंगरा निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी मधुबाला को डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

30 अगस्त को मधुबाला की ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। उसने लड़की को जन्म दिया था। बाद में डॉक्टरों ने मधुबाला को वार्ड में शिफ्ट कर दियाजबकि नवजात बच्ची को एसएनसीयू वार्ड में दाखिल कर लिया गया। बच्ची की देखभाल वह खुद कर रही थी। 1 सितंबर को शाम के समय दो औरतें वार्ड के आसपास घूम रही थीं। दोनों ने मधुबाला की बच्ची को उठा लिया। जब दोनों बच्ची को लेकर चलने लगी तो उसने पूछा कि क्या यह बच्चा तुम्हारा है। दोनों ने कहा कि यह बच्चा उनका है। उसने पूछा की लड़का है या लड़कीतो औरतों ने नवजात को लड़का बताया। रेणू ने कहा कि यह तो उसकी दोहती हैतो दोनों महिलाओं ने अस्पताल का कार्ड दिखाते हुए कहा कि उनका बच्चा भी यहीं एडमिट है। उसने नवजात को वहीं लिटा दिया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इसके बाद उसने नर्सिंग स्टाफ को इसकी सूचना दी तो दोनों महिलाओ का अस्पताल में कोई रिकार्ड नहीं मिला। पूछताछ करने पर महिलाओं ने अपना नाम राजस्थान के सिमलिया निवासी नगीता और कमेलश बताया। जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में अपहरण का मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत  मे पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author