Haryana: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, 25 सितंबर से मिलेंगे 2100 रुपये प्रति महीना

Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। सरकार ने महिलाओं के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई ...

Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में महिलाओं को बड़ी सौगात मिली हैसरकार ने महिलाओं के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुएलाडो लक्ष्मी योजनाकी घोषणा की हैमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट बैठक के बाद इस योजना का ऐलान किया

इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना 25 सितंबर 2025 से लागू होगी। सरकार ने इस योजना के लिए पहले ही 5000 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है।

weather alert
Weather Alert: रेवाड़ी समेत 18 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, तापमान में बड़ी गिरावट

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

news 2025 08 28T152252.166

23 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना की पात्र होंगी। विवाहित और अविवाहित, दोनों प्रकार की महिलाएं लाभ ले सकेंगी। एक परिवार में तीन महिलाएं भी हों, तो सभी को इसका फायदा मिलेगा। पहले चरण में वे परिवार शामिल होंगे जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है। आगे चलकर अन्य आय वर्गों को भी योजना में जोड़ा जाएगा।

पात्रता

अविवाहित महिला खुद या विवाहित महिला का पति हरियाणा का 15 साल का मूल निवासी होना चाहिए। जिन महिलाओं को पहले से किसी भी तरह की पेंशन मिल रही है, वे इस योजना की पात्र नहीं होंगी। हालांकि, कुछ गंभीर बीमारियों से जूझ रही महिलाएं, जिन्हें पहले से पेंशन मिल रही है, उन्हें इस योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा

सीएम सैनी ने बताया कि अविवाहित महिला 45 वर्ष की होते ही स्वत: विधवा और निराश्रित महिला सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएगी। वहीं, 60 वर्ष की उम्र पूरी करने पर वह महिला वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के लिए भी पात्र बन जाएगी। पहले चरण में लगभग 19-20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। अगले एक हफ्ते में गजट नोटिफिकेशन जारी होगा।

Tax Revenue Record: Rewari becomes Haryana's second-largest tax-paying district.
Tax Revenue Record: रेवाड़ी बना हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा करदाता जिला

एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिससे महिलाएं घर बैठे आवेदन कर सकेंगीहर पात्र महिला को SMS भेजा जाएगा, जिसमें आवेदन करने की सूचना होगी। ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में सूची जारी होगी, जिस पर आपत्तियां भी दर्ज की जा सकेंगी

 

 

Digital Governance: New online module for government housing allotment in Chandigarh
Digital Governance: चंडीगढ़ में सरकारी आवास आवंटन के लिए नया ऑनलाइन मॉड्यूल, प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी

About the Author