Rewari news: मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी, दो अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार

Rewari news:  रेवाड़ी पुलिस ने मंदिरों के दानपात्र से नकदी चोरी करने के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों ...

Rewari news:  रेवाड़ी पुलिस ने मंदिरों के दानपात्र से नकदी चोरी करने के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर अदालत में पेश किया गया।

पहली घटना – घासेडा मंदिर से चोरी

Rewari news

थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने गांव घासेडा स्थित मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी के मामले में गांव रसूली निवासी कपिल को गिरफ्तार किया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

शिकायतकर्ता प्रवीन ने बताया था कि 3 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति मंदिर से नकदी चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और जांच के बाद मंगलवार को आरोपी कपिल को दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दूसरी घटना – लिलोड गांव के दो मंदिरों से चोरी

चौकी नाहड़ पुलिस ने लिलोड गांव स्थित शिव मंदिर और बाबा भैया मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी के मामले में आरोपी सुंदर (निवासी साल्हावास, जिला झज्जर) को गिरफ्तार किया है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

गांव निवासी अभय सिंह ने शिकायत में बताया था कि 24 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति दोनों मंदिरों से नकदी चोरी करके ले गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुंदर की पहचान कर उसे काबू किया। अदालत में पेश करने पर उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author