Haryana News: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले आज सुबह विधानसभा सचिवालय में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और विपक्ष की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
BAC की बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा सत्र को एक दिन के लिए बढ़ाया जाएगा। अब यह सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। इस फैसले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र अब 27 अगस्त तक चलेगा। सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ाई गई है।








