Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में एक होटल में ठहरे प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला, जबकि युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर होटल का कमरा सील कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान सुरेंद्र, निवासी मौजूखेड़ा गांव, के रूप में हुई है। वह एक सैलून में काम करता था। वहीं युवती की पहचान शाहपुरिया गांव की रहने वाली मंजू के रूप में हुई है, जो डेरा सच्चा सौदा कॉलेज में बीएड सेकेंड ईयर की छात्रा थी।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र और मंजू मंगलवार से ही होटल में ठहरे हुए थे। देर रात तक जब मंजू घर नहीं लौटी, तो परिजन उसकी तलाश करते हुए होटल पहुंचे। जब कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया, तो होटल स्टाफ की मदद से दरवाजा खोला गया। अंदर सुरेंद्र फंदे से लटका मिला और मंजू अचेत अवस्था में पड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।








