Haryana: हरियाणा के नागरिक अस्पतालों का होगा कायाकल्प, मिलेंगी निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के नागरिक अस्पतालों को अत्याधुनिक और निजी अस्पतालों जैसी सुविधाओं से लैस करने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में ...

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के नागरिक अस्पतालों को अत्याधुनिक और निजी अस्पतालों जैसी सुविधाओं से लैस करने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में इस दिशा में कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में बताया गया कि पंचकूला, जींद, गुरुग्राम, कैथल, मांडीखेड़ा (नूंह), रेवाड़ी, सिरसा और कुरुक्षेत्र सहित 8 नागरिक अस्पतालों में मरम्मत और बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण का काम शुरू हो चुका है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

वहीं, अंबाला, भिवानी, पलवल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, नारनौल, फतेहाबाद, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और चरखी दादरी समेत 13 अन्य जिला अस्पतालों में यह कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अस्पतालों में आने वाले हर मरीज को सभी जरूरी उपचार सुविधाएं मिलें। सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड बैंक जैसी सेवाओं में गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। स्वचालित प्रयोगशालाएं और बेहतर निजी कक्ष भी तैयार किए जाएंगे। सभी उपकरण चालू और बेहतर स्थिति में होने चाहिएं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 450 रिक्त डॉक्टर पदों पर शीघ्र भर्ती के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जन औषधि केंद्रों को 24 घंटे संचालित करने की बात भी कही। वर्तमान में ये केंद्र अस्पताल कर्मियों द्वारा सीमित समय में चलाए जा रहे हैं।

भविष्य में सहकारी समितियों के माध्यम से इनका संचालन करने की योजना है। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से मरीजों को बाजार मूल्य से कहीं कम कीमतों पर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

बैठक में जानकारी दी गई कि दिसंबर 2023 में अनुबंध सूची में 272 प्रकार की दवाएं थीं, जो अब बढ़कर 534 हो चुकी हैं। यानी मरीजों को अब पहले से अधिक विकल्प और उपलब्धता मिलेगी।

About the Author