Haryana: हरियाणा के 16 जिलों में आज होगी तेज बारिश, अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राज्य के 16 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राज्य के 16 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते पंचकूला स्थित मोरनी हिल्स के टिक्कर ताल में जलस्तर काफी बढ़ गया है। एहतियातन प्रशासन ने झील में बोटिंग और अन्य एडवेंचर गतिविधियों पर रोक लगा दी है ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

अब तक के मानसून सीजन में हरियाणा में 19% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, लेकिन बारिश का वितरण असमान रहा है। अत्यधिक बारिश: यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह में 70% से अधिक औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

कैथल (149.9 मिमी), जींद (154.7 मिमी), सिरसा (154.7 मिमी) ऐसे जिले हैं, जहां अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। यमुनानगर जिले में अब तक 619.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author