Haryana: हरियाणा में इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून, देखें मौसम विभाग का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में अगले तीन दिनों तक मानसूनी गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना जताई गई है। हालांकि, 22 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है और राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा देखने को मिलेगी। ...

Haryana Weather: हरियाणा में अगले तीन दिनों तक मानसूनी गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना जताई गई है। हालांकि, 22 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है और राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा देखने को मिलेगी। यह जानकारी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 21 जुलाई के बीच उत्तर हरियाणा के कुछ जिलोंअंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में हल्की बारिश हो सकती है। 20 जुलाई को इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डा. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाओं का प्रभाव अगले तीन दिन कमजोर रहेगा, जिससे वर्षा में थोड़ी गिरावट आएगी। 21 जुलाई की रात के बाद मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बारिश की कमी के चलते दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन यह सामान्य सीमा के भीतर रहेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author