Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी शहर में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नाईवाली चौक स्थित ओयो होटल ओम रेजिडेंसी में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को पहले से सूचना थी कि होटल में व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की बुकिंग की जा रही है। डीएसपी डॉ. रविंद्र के अनुसार, इस पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को डिकॉय ग्राहक बनाकर होटल भेजा गया। जैसे ही सौदे की पुष्टि हुई, पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर रैकेट का खुलासा कर दिया।
छापेमारी की भनक लगते ही होटल का मालिक और मैनेजर मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया गया है और होटल के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी को नहीं बख्शा जाएगा।






