PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी PM किसान योजना की 20वीं किस्त

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर जल्द ही आ सकती है। 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों को जुलाई माह में अच्छी खबर मिल सकती ...

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर जल्द ही आ सकती है। 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों को जुलाई माह में अच्छी खबर मिल सकती है। योजना की पिछली किस्त की तर्ज पर इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही अगली किस्त जारी की जा सकती है।

कब आ सकती है 20वीं किस्त?

Good news for farmers

पिछले वर्ष 18 जून को पीएम किसान योजना की किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। लेकिन इस बार जुलाई का पहला सप्ताह बीत चुका है और अभी तक 20वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

हालांकि, खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतीहारी दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यही मौका 20वीं किस्त के वितरण के लिए चुना जा सकता है। हालांकि अब तक केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

कितनी राशि मिलती है?

PM-KISAN योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में 2000-2000 रुपये करके सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

About the Author