Haryana: हरियाणा में ACB टीम की कार्रवाई, रोडवेज ट्रेनर चालक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा राज्य परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कैथल की टीम ने सोमवार को बस स्टैंड से रोडवेज ट्रेनर चालक हाकम सिंह को रंगे हाथों 3000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार ...

Haryana News: हरियाणा राज्य परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कैथल की टीम ने सोमवार को बस स्टैंड से रोडवेज ट्रेनर चालक हाकम सिंह को रंगे हाथों 3000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चालक कैथल जिले के गांव खरकड़ा का निवासी है।

शिकायतकर्ता अंकुश, निवासी गांव बात्ता, ने बताया कि उसने 24 जून को हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ट्रेनिंग स्कूल में दाखिला लिया था। उसके अनुसार, 2 जुलाई को हाकम सिंह का फोन आया, जिसमें उसने ड्राइविंग टेस्ट पास करवाने के लिए 3000 रुपए रिश्वत की मांग की। आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए, तो उसे फेल कर दिया जाएगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

अंकुश ने इस संबंध में सोमवार दोपहर 3 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो, कैथल में शिकायत दर्ज करवाई। जांच को पुख्ता करने के लिए सिंचाई विभाग के एक्सियन निशांत बतान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।

इसके बाद ACB टीम ने योजना बनाकर बस स्टैंड कैथल पर रेड डाली। जैसे ही चालक हाकम सिंह ने अंकुश से 3000 रुपए लिए, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author