Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, देखें मौसम की पूरी जानकारी

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के लिए पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट जारी होने के तुरंत बाद अंबाला में बारिश शुरू ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के लिए पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है।

रेड अलर्ट जारी होने के तुरंत बाद अंबाला में बारिश शुरू हो गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पंचकूला और यमुनानगर जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 11 बजे तक इन क्षेत्रों में मौसम और बिगड़ सकता है, जिससे जलभराव और स्थानीय बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले दिनों मानसूनी हवाएं दक्षिण दिशा की ओर खिसक गई थीं, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधि धीमी पड़ गई थी। लेकिन अब ये हवाएं उत्तर दिशा की ओर लौट रही हैं, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं हरियाणा की तरफ आ रही हैं।

डॉ. खीचड़ के अनुसार, 10 जुलाई तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी और वातावरण में नमी बनी रहेगी, जिससे उमस भी बढ़ सकती है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author