Namo Shakti Expressway: अहमदाबाद से सोमनाथ पहुचेंगे सिर्फ 4 घंटे में, नमो शक्ति एक्सप्रेसवे और सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

Namo Shakti Expressway: द्वारका सोमनाथ जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में वो कम समय में आसानी से पहुंच जाएंगे। गुजरात सरकार ने नमो शक्ति एक्सप्रेसवे और सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है। 6 महीने ...

Namo Shakti Expressway: द्वारका सोमनाथ जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में वो कम समय में आसानी से पहुंच जाएंगे। गुजरात सरकार ने नमो शक्ति एक्सप्रेसवे और सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है।

6 महीने में इस एक्सप्रेसवे के टेंडर का काम पूरा होने की संभावना है। उसके बाद इसका निर्माण शुरू होगा। इसके निर्माण से अहमदाबाद से सोमनाथ की दूरी 4 घंटे में तय होगी। एक्सप्रेसवे बन जाने से यात्रा का समय 30 फीसदी कम हो जाएगा।

बता दें कि इसी साल बजट में दोनों एक्सप्रेसवे को बनाने का ऐलान किया गया था। अब इसे मंजूरी मिल गई है। इन दोनों एक्सप्रेसवे का काम 6 महीने में पूरा होगा। उसके बाद निर्माण 36 महीनों के अंदर पूरा होने की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

राजमार्गों का विकास सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत किया जाएगा। सीएम की अध्यक्षता में हाल ही में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में परियोजना की समीक्षा की गई और अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य शुरु करने के निर्देश दिए गए। दोनों एक्सप्रेसवे का उद्देश्य गुजरात के पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण संपर्क को मजबूत करना है।

ये पर्यटक स्थल एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे
नए एक्सप्रेसवे के बनने से औद्योगिक केंद्रो और पर्यटन स्थलों जैसे अंबाजी, धरोई, पोलो फॉरेस्ट, मोढेरा, बेचराजी, जामनगर, द्वारका, पोरबंदर और सोमनाथ जुड़ेंगे। इसके साथ, बावला, साणंद, राजकोट-शापर, पोरबंदर-कोडिनार और धोलेरा सहित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

दो मेगा एक्सप्रेसवे की मुख्य बातें
सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे: लागत-(₹57,120 करोड़
नमो शक्ति एक्सप्रेसवे: लागत- ₹36,120 करोड़
कुल लागत: ₹93,240 करोड़
कुल लंबाई: 1,110 km

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

ये जिले होंगे कनेक्ट
अमरेली, बोटाद, सुरेन्द्रनगर, पाटण, बनासकांठा, अहमदाबाद, राजकोट, मोरबी, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़ और गिर सोमनाथ।

 

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा
About the Author