Haryana weather Update: हरियाणा में भारी बारिश के बीच आज खुलेंगे स्कूल, सभी जिलों में बारिश का अलर्ट

Haryana weather Update: हरियाणा में आज 1 महीने बाद बरसात के मौसम के बीच स्कूल खुलने जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन हरियाणा में मौसम खराब रहने वाला है। हरियाणा का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 ...

Haryana weather Update: हरियाणा में आज 1 महीने बाद बरसात के मौसम के बीच स्कूल खुलने जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन हरियाणा में मौसम खराब रहने वाला है।

हरियाणा का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। सिरसा में सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में तेज बारिश की संभावना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

5 जुलाई तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

इस वजह से बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने और राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने के आसार है। इन मौसमी गतिविधियों के चलते हरियाणा में 5 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मौसम विभाग की मानें तो 2 जुलाई को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश के आसार है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार में 50-75% और सिरसा व फतेहाबाद में 25-50% बारिश की संभावना है।

वहीं 3 जुलाई को झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश की संभावना। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में 50-75% और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 25-50% बारिश की संभावना है।

4 जुलाई को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50-75% और जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25-50% बारिश की संभावना है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author