Haryana: हरियाणा में मानसून की दस्तक से मौसम ने ली करवट, कई जिलों में झमाझम बारिश

Haryana Weather: हरियाणा में आखिरकार मानसून ने अपनी औपचारिक एंट्री कर ली है। बुधवार को मानसून की पहली बारिश ने प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन साथ ही कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी ...

Haryana Weather: हरियाणा में आखिरकार मानसून ने अपनी औपचारिक एंट्री कर ली है। बुधवार को मानसून की पहली बारिश ने प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन साथ ही कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है और अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक हरियाणा के चरखी दादरी, पानीपत, हिसार, भिवानी, झज्जर, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में बारिश दर्ज की जा चुकी है। पानीपत, हिसार और भिवानी में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि फतेहाबाद में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बारिश के चलते राज्य के तापमान में भी 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, जिससे आमजन को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार तक मानसून हरियाणा के सभी हिस्सों तक पहुंच जाएगा, जिससे अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author