Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में फिर से खुल सकते हैं सीईटी के रजिस्ट्रेशन, सामने आया ये बड़ा अपडेट

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में ग्रुप-सी पदों के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें, तो सीईटी रजिस्ट्रेशन का  मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। बताया ...

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में ग्रुप-सी पदों के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

खबरों की मानें, तो सीईटी रजिस्ट्रेशन का  मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि 6 अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है और अपील की है कि हरियाणा ग्रुप-सी के CET रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल को फिर से खोला जाए। इसके साथ ही जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कर लिया है, उन्हें ठीक करने के लिए भी आयोग की ओर से समय दिया जाए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 अभ्यर्थियों ने याचिका में कहा गया है कि सरल पोर्टल से अन्य अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के प्रमाण पत्र नहीं बन पाए थे। जिसके चलते मजबूरी में उम्मीदवारों को अनरिजर्व कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन  करना पड़ा है। याचिका में ये भी कहा गया है कि इस बार रजिस्ट्रेशन के लिए केवल 15 दिन का समय दिया गया। जबकि, 2022 में एक साल से ज्यादा समय तक रजिस्ट्रेशन होता रहा था।

क्या बोले याचिकाकर्ताओं के वकील

_Haryana CET Exam 2025 registration may open again this big update has come out (2)

खबरों की मानें, तो याचिका में ये मांग भी की गई है कि ग्रुप-सी का सीईटी का पेपर एक ही शिफ्ट में होना चाहिए। वहीं याचिकाकर्ताओं के एडवोकेट चरणजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि याचिका दायर हो गई है और अब इस मामले की सुनवाई रेगुलर बेंच के सामने होगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

ऐसे में अगर कोर्ट ने अभ्यर्थियों की बात सही मानी और रजिस्ट्रेशन फिर से खोलने के निर्देश दिए तो HSSC की ओर से अभ्यर्थियों को मौका दिया जा सकता है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author