Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, चार गिरफ्तार, 10 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली

Haryana: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां सोनीपत की क्राइम यूनिट सेक्टर 27 और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई है। जिसके चलते पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश समेत तीन अन्य बदमाशों को भी ...

Haryana: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां सोनीपत की क्राइम यूनिट सेक्टर 27 और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई है। जिसके चलते पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश समेत तीन अन्य बदमाशों को भी अरेस्ट कर लिया है। 10 हजार के इनामी बदमाश की पहचान चांद उर्फ चांदा उर्फ पहलवान रूप चंद निवासी बिधल के रूप में हुई है। फिलहाल, बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है।

जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ नेशनल हाईवे 334 भी मेरठ झज्जर रोड पर गांव राठधना के पास हुई है। बदमाश को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर
कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मुठभेड़ में तीन अन्य बदमाशों को भी अरेस्ट किया है। बदमाशों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और नशीला पदार्थ बरामद हुए है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस की गोली से घायल हुआ चंदा

_Haryana Encounter between police and criminals in Haryana, four arrested, criminal with a bounty of 10 thousand got shot (1)

मुठभेड़ दौरान चंदा उर्फ चांद पहलवान पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने निशांत उर्फ काला निवासी उत्तम नगर सोनीपत, सचिन उर्फ टिंकू निवासी कुंजियां झज्जर और मनीष उर्फ मोनू निवासी बिधल अरेस्ट किया है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों के पास से अवैध देशी पिस्तौल और 470 ग्राम नशीला पदार्थ चरस की बरामद की गई है।

वहीं  मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए चांद उर्फ चांदा उर्फ पहलवान 11 मुकदमों में फरार था। आरोपित पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपित पर कुल 18 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author