Dwarka Expressway Tunnel: आज से 24 घंटे खुलेंगी द्वारका एक्सप्रेस पर बनी दोनों टनल, सिर्फ 35 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट

Dwarka Expressway Tunnel:  गुरुग्राम के लोगों के लिए आज अच्छी खबर है। दरअसल, मिलेनियम सिटी के कई रास्तों पर अब जाम से राहत मिल सकेगी और गुरुग्राम से IGI एयरपोर्ट तक पहुंचने में अब बॉर्डर के जाम में नहीं फंसना ...

Dwarka Expressway Tunnel:  गुरुग्राम के लोगों के लिए आज अच्छी खबर है। दरअसल, मिलेनियम सिटी के कई रास्तों पर अब जाम से राहत मिल सकेगी और गुरुग्राम से IGI एयरपोर्ट तक पहुंचने में अब बॉर्डर के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनीं दोनों टनल आज यानी सोमवार से 24 घंटे के लिए खोल दी गई हैं।

दरअसल, नेशनल हाइवे-48 पर दिल्ली के महिपालपुर में द्वारका एक्सप्रेसवे प्रॉजेक्ट के तहत दो टनल का ट्रायल हो चुका है। सुरंग शुरू होने के बाद मानेसर से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट तक का सफर केवल 35 मिनट में पूरा हो सकेगा। इससे पहले जाम की वजह से यह सफर करीब दो घंटे में पूरा होता था। इसके अलावा NHAI की ओर से रजोकरी में द्वारका एक्सप्रेसवे प्रॉजेक्ट के तहत तीसरी टनल का काम भी जारी है। इसका काम सितंबर तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद एयरपोर्ट और द्वारका की ओर जाने वाले याताया को इस टनल से निकाला जाएगा। इस सुरंग को हाइवे से ही बसंत कुंज की ओर बनाए जाने वाली सुरंग से भी कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए भी NHAI की ओर से जल्द ही टेंडर निकालने की प्लानिंग की जा रही है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

साइबर सिटी गुरुग्राम का जाम कम करेंगी तीनों टनल

Both the tunnels on Dwarka Express will open for 24 hours from today

दरअसल, यह टनल बसंत कुंज के लिए बनाई जाने वाली एक अन्य सुरंग का हिस्सा है। इसे पहले द्वारका और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। भविष्य में इसे हाइवे से ही बसंतकुंज की ओर जाने के लिए बनने वाली टनल से जोड दिया जाएगा। इसके बनने से हाइवे पर ट्रैफिक का दबाव और भी कम हो जाएगा। तीनों टनल शुरू होने से हाइवे पर रजोकरी में एयरपोर्ट, द्वारका और धौलाकुआं की ओर जाने वाला ट्रैफिक बंट जाएगा। जिससे गुड़गांव की ओर हर सुबह और शाम लगने वाली वाहनों की लाइन कम होगी। तीनों टनल इस साल के अंत तक पूरी तरह से शुरू होंगी तो गुड़गांव के सरहौल टोल, शंकर चौक, इफको चौक, उद्योग विहार एरिया में ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा।

हटाए जाएंगे MCD टोल बूथ

वहीं दिल्ली-जयपुर हाइवे पर खेड़कीदौला टोल और सरहौल बॉर्डर पर MCD टोल बूथ भी इसी साल हटाए जाने हैं। जिसके चलते लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिल सकेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author