Haryana: हरियाणा में 26-27 जुलाई को HTET परीक्षा, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Haryana News: हरियाणा में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 26 और 27 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने परीक्षा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस बार परीक्षा में कुल 4,05,377 परीक्षार्थी शामिल होंगे। राज्य ...

Haryana News: हरियाणा में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 26 और 27 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने परीक्षा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस बार परीक्षा में कुल 4,05,377 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

राज्य भर में सबसे ज्यादा 42,783 अभ्यर्थी गुरुग्राम जिले से परीक्षा देंगे। वहीं, परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 600 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 310 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

HBSE चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इस बार HTET परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर जब कोई परीक्षार्थी AI कैमरे के सामने आएगा, तो उसका पूरा डेटा स्क्रीन पर सामने आ जाएगा।

यदि कोई व्यक्ति पहले किसी अन्य नाम या गलत जानकारी से परीक्षा दे चुका है, तो AI तुरंत उसे पहचान लेगा, जिससे फर्जीवाड़ा और नकल पर कड़ा नियंत्रण हो सकेगा।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author