Haryana Weather Update: हरियाणा के 17 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, प्री मानसून एक्टिव होगा

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज और चमक के साथ बारिश होगी।

पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब हरियाणा में प्री-मानसून सक्रिय होगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हरियाणा में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। 29 जून को मानसून की प्रदेश में एंट्री हो सकती है। 3 जुलाई को पूरे हरियाणा में मानसून छा सकता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

तापमान में आई गिरावट
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार आज से हरियाणा में प्री-मानसूनी हवाओं के आने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

वहीं बुधवार को हरियाणा के 6 जिलों भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, करनाल, कैथल और नूंह में बारिश देखने को मिली। 2 दिन पहले हिसार और गुरुग्राम में कारें पानी में डूब गई थीं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

About the Author