Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 3 बदमाशों को लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के नरवाना कस्बे में दो दिन पहले हुई सनसनीखेज लूट की घटना में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। इन बदमाशों ने किराना दुकानदार सौरभ गर्ग को गोली ...

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के नरवाना कस्बे में दो दिन पहले हुई सनसनीखेज लूट की घटना में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। इन बदमाशों ने किराना दुकानदार सौरभ गर्ग को गोली मारकर कैश से भरा बैग लूटा था।

घटना के बाद जब नरवाना CIA टीम आरोपियों को पकड़ने पहुंची, तो बदमाशों ने CIA इंचार्ज सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीनों आरोपियों को पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उन्हें नरवाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित, अंकुश और लक्ष्य के रूप में हुई है। तीनों नरवाना के ही रहने वाले हैं।

क्या है पूरा मामला?

news 2025 06 15T130703.150

घटना शुक्रवार रात 9:20 बजे की है, जब नरवाना के धौला कुआं इलाके में स्थित 100 साल पुरानी सेठ प्रतापमल किराना दुकान के मालिक सौरभ गर्ग दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। तभी स्कूटी पर सवार दो युवक दुकान पर आए और सौरभ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

एक गोली पेट में और दूसरी जांघ में लगी। इसके बाद हमलावर कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घायल सौरभ को परिजन तुरंत हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।

घटना के तुरंत बाद डीएसपी अमित भाटिया, शहर थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची और इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। पास की ज्वेलरी शॉप के कैमरे से मिली फुटेज में आरोपियों की पहचान हो गई।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

पुलिस जांच के बाद जब आरोपियों की लोकेशन नरवाना-सिरसा ब्रांच नहर के पास मिली, तो सीआईए टीम वहां पहुंची। वहीं मुठभेड़ हुई और तीनों आरोपी गोली लगने के बाद पकड़े गए।

About the Author