Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तेज धूप और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में चमड़ी झुलसा देने वाली ...

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तेज धूप और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में चमड़ी झुलसा देने वाली गर्मी लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में भी तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है।

13 जून को बदलाव के आसार

kal ka mausam: Chances of rain in many districts of Haryana including Rewari

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून (शुक्रवार) को दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन बारिश के कारण तापमान में आंशिक गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

14 जून से राहत की शुरुआत

14 जून से मौसम में कुछ नरमी आने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने इस दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

इसके बाद, 15 से 18 जून तक मौसम स्थिर और अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान में गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

उत्तराखंड में बारिश से राहत

गर्मी से जूझ रहे उत्तराखंड में भी बारिश ने राहत पहुंचाई है। 11 जून को कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई।

12 जून (गुरुवार) को मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 17 जून तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author