Admission Portal: इग्नू में जुलाई 2025 सत्र दाखिलों के लिए खुला पोर्टल, देखें पूरी जानकारी

Admission Portal: इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान ...

Admission Portal: इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते है उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है I इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है ।

इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है I ऐसे विद्यार्थी जो किसी भी कारण से रेगुलर कॉलेज और विश्विद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू के माध्यम से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। जॉब करने वाले कैंडिडेट भी आसनी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में एडमिशन ले सकते है ऐसे इच्छुक विद्यार्थी जिनको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी उनके लिए इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली एक उपयुक्त प्लेटफार्म है

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डॉ धर्म पाल ने बताया की इच्छुक विद्यार्थी इग्नू द्वारा संचालित लगभग 350 तरह के सर्टिफिकेट, पीजी सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, बैचलर्स और पोस्ट ग्रेजुएट के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन ignouadmission.samarth.edu.in लिंक पर अप्लाई कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के निर्देशानुसार, ओडीएल /ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य है। यूजीसी-डीईबी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अब प्रत्येक शिक्षार्थी (अंतर्राष्ट्रीय शिक्षार्थियों को छोड़कर) के लिए किसी भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) या ऑनलाइन (ओएल) पाठ्यक्रम में नामांकन से पहले अपनी एबीसी आईडी का उपयोग करके एक डीईबी-आईडी बनाना अनिवार्य है

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

विद्यार्थी यूजीसी-डीईबी वेब पोर्टल https://deb.ugc.ac.in/StudentDeBID पर जाएं और अपने अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी का उपयोग करके डीईबी-आईडी जेनरेट करें। यदि आपके पास एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी नहीं है, तो आप डिजीलॉकर https://www.digilocker.gov.in के माध्यम से बना सकते हैं या http://www.abc.gov.in पर जाकर अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड या अपार आईडी से अपनी एबीसी आईडी बना सकते है डीईबी आईडी एक बार जेनरेट होने के बाद फिर शिक्षार्थी के जीवन काल के लिए वैध रहेगी। वैध डीईबी-आईडी के बिना, ओडीएल/ओएल कार्यक्रमों में प्रवेश ले पाना संभव नहीं है।

सबसे पहले अपना पंजीकरण करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और जमा करें। अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें। आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें उसके बाद आवेदन की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और जमा करें। पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट अपने पास रखें। आपको बता दें इच्छुक विद्यार्थियों को अपना आवेदन जमा करते समय कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे।

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा

इनमें-स्कैन की गई तस्वीर (100 KB से कम), स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 KB से कम),संबंधित शैक्षणिक योग्यता की स्कैन की गई कॉपी (200 KB से कम), श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई कॉपी, यदि एससी/एसटी/ओबीसी (200 KB से कम). इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों की अधिक और विस्तारपूर्वक जानकारी लेने के लिए आप इग्नू की वेबसाइट http://www.ignou.ac.in पर जाकर प्राप्त कर सकते है इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है

About the Author