Kherki Daula Toll Plaza: हरियाणा के पचगांव में शिफ्ट किया जाएगा ये टोल प्लाजा, सैनी सरकार ने दी 28 एकड़ जमीन

Kherki Daula Toll Plaza: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सरकार की तरफ से दिल्ली-नेशनल हाइवे (NH-48) पर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा को मानेसर से अब पंचगांव में शिफ्ट किया जाएगा। सरकार के इस कदम ...

Kherki Daula Toll Plaza: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सरकार की तरफ से दिल्ली-नेशनल हाइवे (NH-48) पर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा को मानेसर से अब पंचगांव में शिफ्ट किया जाएगा। सरकार के इस कदम से लाखों लोगों को फायदा होगा। इस प्लाजा को गुरुग्राम से 15 km दूर पचगांव में ट्रांसफर किया जाएगा। ऐसे में दिल्ली और मानेसर के बीच सफर करने वाले चालकों को टोल नहीं देना होगा।

हरियाणा सरकार ने दी 28 एकड़ जमीन
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस योजना को मंजूरी दी है। ऐसा माना जा रहा है कि ज्यादा भीड़भाड़ न हो, तो इसके लिए एनएचएआई मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल संग्रह प्रणाली लागू की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा सरकार की तर से Highway Authority को करीब 28 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

टोल प्लाजा को पंचगांव में क्यों किया जाएगा शिफ्ट ?
पचगांव में टोल एकत्र करने के लिए MMLF सिस्टम को ट्रांसफर करने और शुरु करने की प्रक्रिया में लगभग 6 महीने लग सकते हैं। ऐसा माना गया है कि पचगांव टोल के लिए अच्छी जगह है क्योंकि यह गुरुग्राम और मानेसर से आगे है। पंचगांव में वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और एनएच-48 का एक इंटरचेंज है। इसलिए ये नया टोल टैक्स प्लाजा चौराहे से आगे नहीं हो सकता था।

MMLF सिस्टम क्या है ?
MMLF सिस्टम में वहनों को रोकने की जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि हर लेन के लिए लगाए गए ओवरहेड कैमरे वाहन रजिस्ट्रेशन की संख्या को पढ़ लेंगे। इसके अलावा वाहन से जुड़े फास्टैग वॉलेट से ऑटोमैटिक रूप से टोल टैक्स काट लेंगे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author