Haryana News: हरियाणा में पुलिस ड्राइवर बर्खास्त और ESI सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी भूपेंद्र सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने HKRN के तहत लगे ड्राइवर हीरा लाल को बर्खास्त और ESI सूबे सिंह को सस्पेंड कर ...

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी भूपेंद्र सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने HKRN के तहत लगे ड्राइवर हीरा लाल को बर्खास्त और ESI सूबे सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले की जांच समालखा के डीएसपी नरेंद्र को सौंपी गई है।

SP भूपेंद्र सिंह ने कहा कि रिश्वत लेने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने कैंटर ड्राइवरों से संपर्क साधा है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बता दें कि गोरक्षकों ने हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर पशु मेले में भैंस ले जा रहे कैंटर ड्राइवरों के साथ मिलकर स्टिंग किया था। गोरक्षकों ने बताया कि यूपी बॉर्डर से 2 KM पहले अवैध वसूली शुरु हुई। वहां पुलिस ने गाड़ियों को 300-300 रुपये आगे भेजा।

टोल प्लाजा पार करने के बाद 150 मीटर दूर खड़े डायल 112 के कर्मचारियों ने दोबारा ड्राइवरों से 300-300 रुपये मांगे। कैंटर ड्राइवरों ने रुपए न होने की बात कही तो पुलिसकर्मियों ने धमकी दी कि भैंसों को गाय बनाने में 1 मिनट ही लगेगा। हाथ जोड़ने पर 100-100 रुपये में 3 गाड़ियों कों यूपी में प्रवेश दे दिया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author