Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के बाद से मौसम बदलने लगा है। हरियाणा के 2 शहरों सिरसा और रोहतक में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम वैज्ञानिकों ने हरियाणा में गर्म हवाएं फिर से एक्टिव होने की आसार जताए हैं।
इससे हीट वेव की संभावना और ज्यादा बढ़ेगी। 9 जून से हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों खासकर राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में लू चलेगी। लू चलने के साथ ही तापमान में 5 डिग्री का इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव संभव है।
मौसम इस दौरान खुश्क रहेगा। इसके साथ ही 9 और 10 जून को लू चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में लू चलने की संभावना है।
21 दिन बाद होगी मानसून की एंट्री
मौसम विभाग ने अनुसार इस बार मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक देगा। मानसून की 28 जून को प्रदेश में एंट्री होती है और 3 जुलाई तक पूरे हरियाणा में फैल जाता है। इससे पहले प्री-मानसून की बारिश ही लू से राहत दिला सकती है। मानसून से पहले राज्य में प्री-मानसून की अच्छी बारिश होती है। 15 से 20 जून के आसपास प्री-मानसून के प्रभाव से हरियाणा में बारिश हो सकती है।








