Haryana News: हरियाणा में इन 4 गावों के नाम बदले, जानें क्या होगा अब नया नाम

Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने 4 और गांवों के नाम बदल दिए हैं। नाम बदलने से इन गांवों को नई पहचान मिली है। मनोहर सरकार ने भी कई गांवों के नाम बदलने थे। जानिए अब इन 4 ...

Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने 4 और गांवों के नाम बदल दिए हैं। नाम बदलने से इन गांवों को नई पहचान मिली है। मनोहर सरकार ने भी कई गांवों के नाम बदलने थे। जानिए अब इन 4 गांवों के नए नाम क्या है।

सोनीपत के गांव धनाना अलादादपुर का नया नाम अब शिवनगरी और मोहम्दाबाद का नाम प्रेमसुख नगर होगा। इसी तरह यमुनानगर का नाम बदलकर व्यासपुर और दुर्जनपुर का नाम सज्जनपुर कर दिया गया है।

इन गांवों का नाम लेने में पहले ग्रामीणों को शर्म आती थी। लेकिन अब वे गर्व से अपने गांव का नाम बता सकेंगे। हरियाणा सरकार ने चारों का नाम बदलने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही अब यह गांव दस्तावेजों में नए नाम दर्ज होंगे।

हरियाणा में विचित्र और अपमानजनक गांवों के नाम बदलने का काम पहली बार साल 2015 में शुरु हुआ था। जब फतेहाबाद जिले की 12 वर्षीय छात्रा हरप्रीत कौर ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा कि उनके गांव का नाम गंदा है। कहीं पर भी अपने गांव का नाम बताने में उन्हें शर्म आती है। मामले में संज्ञान लेते हुए पीएम मोदी ने प्रदेश को सही कदम उठाने को कहा । इस पर कार्रवाई करते हुए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने गंदा गांव का नाम बदलकर अजीत नगर रख दिया।

कहीं पर भी यह नाम बताने में उन्हें शर्म आती है। मामले में संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री ने प्रदेश सरकार को तुरंत कोई कदम उठाने को कहा। इस पर एक्शन लेते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गंदा गांव का नाम बदलकर अजीत नगर रख दिया।

खट्टर सरकार ने बदले थे 18 गांवों के नाम

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मनोहर सरकार की तर्ज पर सैनी सरकार ने अब तक 4 गांवों का नाम बदला है। पिछले 10 सालों में 13 जिलों में कुल 22 गांवों का नाम बदला है। इनमें से सबसे ज्यादा जींद जिले में 4 गांवों के नाम बदल गे हैं, जबकि यमुनागर में 3 और हिसार, सोनीपत, करनाल, गुरुग्राम में दो-दो गांवों के नाम बदल दिए गए। भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, सिरसा और फतेहाबाद में एक-एक गांव का नाम बदला गया है।

इन गांवों के भी बदले जा चुके नाम

पुराना नाम – नया नाम – जिला

पिंडारी -पांडु पिंडारा जींद
टोडी खेड़ी -सरना खेड़ी -जींद

गंदा खेड़ा -गुरुकुल खेड़ा -जींद
चुहड़पुर -चांद पुर -जींद

किन्नर -गैबी नगर -हिसार
कुतिया खेड़ी -वीरपुर -हिसार

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

बाल रंगदान -बाल राजपुतान -करनाल
लंढौरा -जयरामपुर -करनाल

खिजराबाद -प्रताप नगर -यमुनानगर
मुस्तफाबाद -सरस्वती नगर -यमुनानगर

मोहम्मदहेड़ी -ब्रह्मपुरी -गुरुग्राम
गुड़गांव -गुरुग्राम -गुरुग्राम

चमगेहड़ा -देव नगर -महेंद्रगढ़
गढ़ी सांपला -सर छोटू राम नगर -रोहतक

लूला अहीर -कृष्ण नगर -रेवाड़ी
अमीन -अभिमन्युपुर -कुरुक्षेत्र

सांघर सरिता -बाबा भूमण शाह -सिरसा
गंदा -अजीत नगर -फतेहाबाद

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

गांवों का नाम बदलने के लिए पंचायतें दे सकती हैं सुझाव
पंचायतें गांवों का नाम बदलने के लिए सुझाव दे सकती है। इसके लिए ग्राम पंचायत को पहले प्रस्ताव पास करना होगा, जिसमें नाम बदलने का कारण बताना होगा। फिर यह प्रस्ताव खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से डीसी के पास जाएगा।

डीसी चाहें तो एक कमेटी बनाकर प्रस्ताव पर रिपोर्ट ले सकते हैं। इसके बाद यह फाइल निदेशालय राजस्व विभाग में जाएगी और फिर सरकार फैसला कर नोटिफिकेशन जारी करेगी।

 

About the Author