Haryana News: हरियाणा में जेजेपी ने कई पदों पर की नियुक्तियां, देखें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी

Haryana News: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन नवनिर्माण के तहत कई पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श ...

Haryana News: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन नवनिर्माण के तहत कई पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके 36 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी द्वारा दिग्विजय सिंह चौटाला को युवा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई हैं। प्रो. रणधीर चीका को प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया हैं।

महिला प्रकोष्ठ में डॉ. किरण पूनिया को प्रदेश प्रभारी और रजनी दहिया मलिक को महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जेजेपी ने बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी के पद पर धर्मपाल प्रजापत रिटायर्ड एक्सईएन और राजेश सैनी को बीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पूर्व विधायक रमेश खटक को एससी सेल का प्रदेश प्रभारी और एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम को एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई हैं। जेजेपी किसान सेल में रोशन ढांडा प्रदेश प्रभारी और नरेश द्वारका प्रदेश अध्यक्ष होंगे। रविंद्र सांगवान को प्रदेश कार्यालय सचिव बनाया हैं।

इनके अलावा जेजेपी ने हलका प्रभारी के पद पर लाडवा में संदीप लाडा, नांगल चौधरी में विनोद भील और फिरोजपुर झिरका में शमसुद्दीन को नियुक्त किया हैं। वहीं हलका अध्यक्ष के पद पर गुहला में हरपाल सिंह विर्क, कलायत में सेवा सिंह बालू, कैथल में संदीप गढ़ी, पूंडरी में विक्रम म्यौली, लाडवा में विनोद शर्मा, शाहाबाद में कुलदीप सैनी, थानेसर में योगेश शर्मा और पिहोवा में सरपंच गुरलाल वडैच को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इसी तरह अटेली में बेदू राता, महेंद्रगढ़ में दिनेश तंवर, नारनौल में सुरेंद्र पटीकरा, नांगल चौधरी में एडवोकेट प्रमोद ताखर, नूंह में आस मोहम्मद, फिरोजपुर झिरका में वसीम अहमद और पुन्हाना में डॉ. तैय्यब हुसैन को हलका अध्यक्ष बनाया है।

हथीन में सुखराम डागर, होडल में हरदेव चौहान, पलवल में महेश डागर, महम में कृष्ण घणघस, गढ़ी सांपला किलोई में प्रवेश कंसाला, रोहतक में राजेश गुलिया और कलानौर में प्रवीन लांबा जेजेपी के हलका अध्यक्ष होंगे। इसी के साथ जेजेपी ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में हलका प्रभारियों और हलका अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author