Haryana News: हरियाणा में GST ऑफिस पहुंची CBI की टीम, लगभग 11 घंटे तक चली जांच

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार को CBI दिल्ली की टीम GST ऑफिस पहुंची। सीबीआई की टीम ने धोखाधड़ी से जुडे़ मामले को लेकर डॉक्यूमेंट की जांच की। सूत्रों की मानें तो टीम ने कुछ कागजात भी जब्त किए ...

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार को CBI दिल्ली की टीम GST ऑफिस पहुंची। सीबीआई की टीम ने धोखाधड़ी से जुडे़ मामले को लेकर डॉक्यूमेंट की जांच की। सूत्रों की मानें तो टीम ने कुछ कागजात भी जब्त किए हैं।

रात 10 बजे तक चली जांच
सूत्रों की मानें तो सुबह करीब साढ़े 11 बजे टीम GST ऑफिस पहुंची और रात के 10 बजे दस्तावेजों की जांच की। बताया जा रहा है कि SGM नगर में रहने वाला कर्मचारी जो GST दफ्तर में काम करता है। CBI उसके खिलाफ कोर्ट से सर्च वारंट लेकर आई थी। CBI की टीम में 5 अधिकारी शामिल थे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

कागजात को जब्त किया
जानकारी के मुताबिक CBI के अधिकारियों ने पहले GST ऑफिस के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की जिसके बाद धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जांच कर रहे अफसर से पूछताछ के लिए तलब किया गया। CBI अपने साथ कुछ कागजात लेकर आई थी। जिनको टीम ने GST भवन के अधिकारियों के सामने वेरिफाई किया। CBI की टीम ने कुछ कागजात को भी जब्त किया और अपने साथ ले गई।

 

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author