Special Train: खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की हो गई मौज, रेलवे ने कर दी बड़ी घोषणा

Special Train: खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे ने श्रद्धालुओ की यात्रा को आसान बनाने के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये दोनों स्पेशल ट्रेनें 1 जून से चलेगी। हरियाणा ...

Special Train: खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे ने श्रद्धालुओ की यात्रा को आसान बनाने के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये दोनों स्पेशल ट्रेनें 1 जून से चलेगी। हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों से होकर गुजरने वाली इन दोनों ट्रेनों के संचालन से खाटूश्याम धाम की यात्रा आरामदायक होगी।

इंडियन रेलवे ने जयपुर और भिवानी से संचालित होकर खाटूश्याम नगरी से जुड़ने वाले रींगस स्टेशन पर ठहरने वाली दो नई अनारक्षित स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के संचालन का न सिर्फ श्रद्धालुओं, बल्कि दैनिक यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल पैसेंजर सेवा
ट्रेन नंबर 09637/ 38, 1 जून से 29 जून के बीच चलेगी। ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी से 11.45 बजे प्रस्थान कर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09638, रींगस स्टेशन से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुण्ड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट और श्री माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 8 जनरल श्रेणी और 2 गार्ड सहित इस ट्रेन में कुल 10 डिब्बे होंगे।

जयपुर- भिवानी- जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09733/ 34, 1 जून से 30 जून तक (9 जून को छोड़कर) संचालित होगी। ट्रेन नंबर 09733, जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी आगमन करेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इन स्टेशनों पर ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 9 जनरल श्रेणी और 2 गार्ड सहित इस ट्रेन में कुल 11 डिब्बे होंगे।

 

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author