Haryana Rain Alert: हरियाणा में दोपहर बाद अचानक से मौसम बदल गया है। प्रदेश के चरखी दादरी, झज्जर और रेवाड़ी में बारिश शुरु हो गई है। लेकिन गर्मी अभी भी बरकरार है। वहीं नारनौल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनागर और फतेहाबाद में मौसम साफ है।
मौसम विभाग ने आज और कल सभी जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। वहीं 31 मई और 1 जून को हरियाणा के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 31 मई तक हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे पहले बुधवार रात को यमुनानगर में करीब साढ़े 8 बजे से 9 बजे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।








