CET One Time Registration: हरियाणा CET रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला, बाहर के युवा भी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

CET One Time Registration: हरियाणा में 3 साल बाद सीईटी 2025 के लिए आधी रात को वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल HSSC ने खोल दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसकी जानकारी दी है। चेयरमैन ने अपने सोशल मीडिया ...

CET One Time Registration: हरियाणा में 3 साल बाद सीईटी 2025 के लिए आधी रात को वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल HSSC ने खोल दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

चेयरमैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है-
CET 2025 का रजिस्ट्रेशन पोर्टल अब लाइव है। बुधवार की रात 11.59 पर पोर्टल खुलने के बाद 2 घंटे में ही अभ्यर्थियों का उत्साह देखने को मिला। 8976 अभ्यर्थियों ने न सिर्फ पोर्टल पर विजिट किया बल्कि हजारों की संख्या में रजिस्ट्रेशन भी किया।

HSSC ने कहा कि गलत श्रेणी के सिलेक्शन या डॉक्यूमेंट अपलोड होने पर आवेदन रद्द माना जाएगा। इसी बीच युवाओं की मदद के लिए आयोग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

आयोग के चेयरमैन की सोशल मीडिया पोस्ट…

whatsapp image 2025 05 29 at 060541 1748478987

आयोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की निगरानी में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया होगी। आयोग ने CET को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर 9063493990 जारी किया है। आयोग के चेयरमैन ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी लेने के लिए इस नंबर पर फोन कर सकते हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

बाहर के युवा भी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
इस बार लगभग 14 लाख युवाओं के सीईटी में हिस्सा लेने की संभावना है। इसमें हरियाणा के बाहर के युवा भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन इन युवाओं को रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिलेगा।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author