Metro Update: फरीदाबाद से गुरुग्राम का सफर होगा अब बिल्कुल आसान, जल्द शुरू होगी ये मेट्रो लाइन

Metro Update: हरियाणा की सिटी फरीदाबाद के लोगों के लिए राहत की खबर है। मेट्रो के तुगलकाबाद-एरो सिटी रूट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गुरुग्राम की दो घंटे की दूरी केवल एक घंटे में ही सिमट जाएगी। इस ...

Metro Update: हरियाणा की सिटी फरीदाबाद के लोगों के लिए राहत की खबर है। मेट्रो के तुगलकाबाद-एरो सिटी रूट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गुरुग्राम की दो घंटे की दूरी केवल एक घंटे में ही सिमट जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत एक टनल (सुरंग) का निर्माण भी किया जा रहा है। जिसका हाल ही में प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने निरीक्षण किया है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यह परियोजना NCR के लाखों लोगों के लिए फायदेमंद होगी। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट के निर्माण से सबसे ज्यादा राहत फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए सफर करने वाले लोगों को होगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इस रूट में मार्च 2026 तक मेट्रो सेवा शुरू होने की संभावना है। वहीं फरीदाबाद-गुरुग्राम और बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो का प्रोजेक्ट अभी फाइलों तक ही सीमित है।

दरअसल, फरीदाबाद से रोजाना लाखों लोग गुरुग्राम का सफर करते हैं। फिलहाल, डायरेक्ट आने के लिए सड़क मार्ग ही एक विकल्प है। जिसके चलते यह रूट काफी लंबा है और लोगों को फरीदाबाद से गुरुग्राम पहुंचने के लिए करीब 2 घंटे से ज्यादा का समय लगता है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

ये होगा फायदा

तुगलाबाद से एरोसिटी तक बनने वाली इस मेट्रो लाइन के तरह आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना का निर्माण कार्य तय समय पर किया जाने की योजना बनाई जा रही है और मार्च 2026 तक इसे खोल दिया जाएगा।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

अधिकारियों का कहना है कि तुगलकाबाद मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद फरीदाबाद के लोगों को गुरुग्राम जाने के लिए केंद्रीय सचिवालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वो सीधा तुगलकाबाद पहुंचक साकेट मेट्रो स्टेशन से सीधी मेट्रो ले सकेंगे। इस यात्रा में करीब एक घंटे का समय बच सकेगा।

About the Author