Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को राजस्थान से सटे जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसलिए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। साथ ही कुछ जिलों में बारिश के भी आसार है।
मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 6 जिलों में बारिश की संभावना है और 6 जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

4 दिन इन जिलों में होगी बारिश
IMD ने अगले चार दिनों 23 से 26 मई तक के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत 4 दिनों तक प्रदेश के 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

24 मई को राज्य के 10 जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 प्रतिशत तक बारिश होने के आसार है।
25 मई को राज्य के 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और जींद में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है।
26 मई को राज्य के 19 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जिंद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।







