Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति का 4 दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा, NIA ले जा सकती है पहलगाम

  Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को आज पुलिस सुबह साढ़े 9 बजे कोई में पेश किया गया। लगभग डेढ़ घंटा तक उसके रिमांड को लेकर बहस हुई। जिसके बाद पुलिस ...

 

Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को आज पुलिस सुबह साढ़े 9 बजे कोई में पेश किया गया। लगभग डेढ़ घंटा तक उसके रिमांड को लेकर बहस हुई। जिसके बाद पुलिस को ज्योति का 4 दिन का रिमांड और मिल गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

16 मई को ज्योति को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद 5 दिन तक रिमांड पर रहते हुए हिसार पुलिस के अलावा NIA, मिलिट्री इंटेलिजेंस, IB और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है।

NIA सोर्सेज के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले में ज्योति की भूमिका की जांच रही है। पहलगाम हमले से पहले और उसके बाद वह किन-किन लोगों के संपर्क में रही है। इसे लेकर उसके मोबाइल की जांच की जा रही हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

NIA उसे पहलगाम भी ले जा सकती है। क्योंकि पहलगाम हमले से पहले ज्योति ने कश्मीर में उन्हीं जगहों के वीडियो बनाए जहां सेना की तैनाती या मूवमेंट नहीं थी।

जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि ज्योति ने सिर्फ ट्रैवलिंग के उद्देश्य से वीडियो बनाए या फिर उसमें पाकिस्तानी एजेंट्स के लिए कोई कोड छिपा था। इसके लिए उसके बैंक खातों में कश्मीर टूर के दौरान हुई ट्रांजैक्शन की भी जांच की जा रही है। जांच में ज्योति के 4 बैंक अकाउंट मिले हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author