Mansoon Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इस बार समय से पहले होगी एंट्री

Mansoon Update: राजस्थान में भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। दिन में आसमान से गर्मी आग की तरह बरस रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में हीटवेव का दौर जारी ...

Mansoon Update: राजस्थान में भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। दिन में आसमान से गर्मी आग की तरह बरस रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में हीटवेव का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है।

ज्येष्ठ महीने की तपती दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात बन रहे हैं। इस भीषण गर्मी के साथ अच्छी खबर आ रही है। राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री इस बार समय से पहले होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने इस बार 25 जून से पहले ही राज्य में मानसून की एंट्री के संकेत दिए हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

राजस्थान में 25 जून तक होती है मानसून की एंट्री
राजस्थान में सामान्यतया दक्षिण पश्चिमी मानसून की दस्तक 25 जून तक होती है। लेकिन इस बार केरल में दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री तय समय 27 जून से पहले होने वाली है।

माना जा रहा है कि अनुकूल परिस्थितियां बनने पर जिस रफ्तार से मानसून देश के उत्तरी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में राजस्थान में भी मानसून की दस्तक समय से पहले होने की संभावना है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author