Haryana Weather Alert: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो रही झमाझम बारिश

Haryana Weather Alert: हरियाणा में शिवार के लिए मौसम विभाग ने किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया था। लेकिन सुबह-सुबह पानीपत में झमाझम बारिश देखने को मिली। यहां कल शुक्रवार को भी बादल छाए हुए थे। ...

Haryana Weather Alert: हरियाणा में शिवार के लिए मौसम विभाग ने किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया था। लेकिन सुबह-सुबह पानीपत में झमाझम बारिश देखने को मिली। यहां कल शुक्रवार को भी बादल छाए हुए थे। रात को भी मौसम खराब था लेकिन आज सुबह बारिश हुई है।

इसके साथ ही सोनीपत में बारिश हुई है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। यहां भी मौसम रात को बिगड़ गया था। इसके बाद आज सुबह गरज और चमक के साथ बारिश हुई। वहीं करनाल में भी बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके चलते 17-18 मई को पूरे हरियाणा में मौसम ड्राई रहने वाला है। इसके बाद 19-20 मई को मौसम बदलेगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 मई को 2 जिलों यमुनानगर और पंचकूला में 25 फीसदी बारिश होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 17 से 20 मई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत लगातार दो दिन का मौसम साफ रहने के आसार है।

इसके अलावा 19-20 मई को मौसम बदलेगा, जबकि 19 मई को प्रदेश के 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में बादल छाए रहने, गरज- चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author