Amritsar News: जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, 6 अस्पताल में भर्ती

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मजीठा में जहरीली शराब पीने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये घटना 12 मई की है। पुलिस टीम के शराब स्त्रोत ...

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मजीठा में जहरीली शराब पीने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये घटना 12 मई की है। पुलिस टीम के शराब स्त्रोत की जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि रविवार रशाम को एक जगह जहरीली शराब खरीदी गई थी। इनमें से कुछ लोगों की सोमवार की सुबह ही मौत हो गई थी।

पुलिस लेगी सख्त एक्शन
अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि जहरीली शराब के मामले में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। हमें पंजाब सरकार की ओर जहरीली शराब बेचने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जहरीली शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी सप्लायर
अमृतसर डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जहरीली शराब के सप्लायर और जो लोग इसमें शामिल थे, उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। 6 लोग अस्पताल में भर्ती है। जहरीली शराब का असर 5 गांवों में देखा गया है।

मेडिकल टीम कर रही जांच
उपायुक्त साक्षी साहनी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को यह भी बताया कि उन्हें सोमवार रात इस घटना की सूचना मिली थी. हमारी मेडिकल टीम लोगों की जांच कर रही है. जिसने भी शराब का सेवन किया है उसे अस्पताल भेजा जा रहा है.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

किंगपिन सप्लायर गिरफ्तार
एसएसपी अमृतसर मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि यहां नकली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। तुरंत कार्रवाई कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह भी शामिल है।

एएसपी मनिंदर सिंह ने बताया, “हमने उससे पूछताछ की और किंगपिन सप्लायर साहब सिंह के बारे में पता लगाया। हमने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।स

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा

About the Author