Haryana News: भारत -पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बावजूद हरियाणा के हेल्थ विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रविवार को आदेश जारी कर सभी हेल्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है। इसके पीछे पाकिस्तान के सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग करने की घटनाओं को माना रहा है।
वहीं मूलभूत सुविधाओं की 24 घंटे निगरानी के आदेश दिए हैं। भिवानी के उपायुक्त ने पंजाब विलेज एंड स्माल टाउन एक्ट 1918 की धारा 3 के तहत जिला की सभी ग्राम पंचायत को उनके क्षेत्र में आने वाले बिजली घर, दूरसंचार व्यवस्था, जल घर, कैनाल, रेलवे ट्रैक और बस स्टैंड आदि की 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
हरियाणा सरकार ने आपदा कि स्थिति से निपटने के लिए 1.10 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर कर दी है। वहीं सीजफायर के बाद पाबंदिया जरूर हटने लगी है। हिसार एयरपोर्ट भी 16 मई से चालू किया जा रहा है।
सेहत मंत्री ने कहा- छुट्टी वाले अधिकारी वापस लौटें
हेल्थ मिनिस्टर आरती राव ने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट विशेष तौर पर अलर्ट रहें। इसलिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने जिले का मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और न ही छुट्टी पर जाएगा।






